मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के कोलारस और अशोकनगर जिले के मुंगावली विधानसभा उप-चुनाव के लिए 24 फरवरी को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होने वाले मतदान के दौरान एक्जिट पोल प्रतिबंधित रहेगा. मतदान की अवधि में किसी भी प्रकार के एक्जिट पोल के संचालन तथा प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर प्रचार, प्रकाशन अथवा अन्य तरीके से प्रसारण पर प्रतिबंध रहेगा. भारत निर्वाचन आयोग द्वारा इस संबंध में निर्देश जारी किये गये है.दोनों उप-चुनाव के लिए मतदान समाप्त के लिए नियत समय के साथ समाप्त होने वाले 48 घंटे की अवधि के दौरान किसी भी प्रकार के निर्वाचन संबंधी मामले का किसी भी ओपिनियन पोल या अन्य किसी सर्वे के परिणामों का इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर प्रदर्शन कराने पर भी प्रतिबंध रहेगा.
53 शिकायतों का निराकरण
मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के कोलारस एवं अशोकनगर जिले के मुंगावली विधानसभा उप-चुनावों में आचरण संहिता के उल्लंघन को लेकर की गई 68 शिकायतों में से 53 का निराकरण कर दिया गया है. आचरण संहिता के संबंध में कांग्रेस द्वारा 46, भाजपा द्वारा 17 तथा अन्य द्वारा 5 शिकायतें की गई थीं. कोलारस उप-चुनाव के दौरान कांग्रेस द्वारा 18 शिकायतें की गईं, जिसमें से 13 का निराकरण कर दिया गया है. भाजपा द्वारा की गई 3 शिकायतें निराकृत की जा चुकी हैं. वहीं अन्य द्वारा की गई 4 में से 3 शिकायतों का निराकरण हो चुका है. मुंगावली में कांग्रेस ने आचरण संहिता के उल्लंघन की 28 शिकायतें की थीं, जिसमें से 24 का निराकरण हो चुका है. भाजपा द्वारा की गई 14 में से 9 शिकायतों का निराकरण किया जा चुका है. अन्य द्वारा की गई एक शिकायत को भी निराकृत किया जा चुका है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें