गुरुवार, 22 फ़रवरी 2018

एसिड एटैक पीड़ित महिला को दी जान से मारने की धमकी

मध्यप्रदेश में एसिड अटैक पीड़ित युवती से छेड़छाड़ व ज्यादती की कोशिश करने के आरोपों में फंसे सिलाई कला मंडल के पूर्व उपाध्यक्ष के खिलाफ गुरुवार को पीड़ित युवती ने जान से मारने की धमकी देने का नया आरोप लगाया है. प्रकरण में गुरुवार को भोपाल की कोर्ट में इस युवती के बयान दर्ज हुए हैं. अदालत में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश हुई युवती ने कहा कि राजेंद्र नामदेव मुझ पर केस वापस लेने का दबाव बना रहा है. केस वापस न लेने पर जान से मारने की भी धमकी दे रहा है. युवती ने पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाते हुए पुलिस पर आरोप लगाया कि गत 19 फरवरी को केस दर्ज होने बाद अब तक भी नामदेव को गिरफ्तार नहीं किया है.
गौरतलब है कि  हनुमानगंज पुलिस थाने में एसिड अटैक पीड़ित युवती ने 19 फरवरी को राजेंद्र नामदेव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी कि राजेंद्र नामदेव ने नवंबर 2017 में भोपाल की राजदूत होटल में उसके साथ छेड़छाड़ की साथ ही ज्यादती करने की भी कोशिश की थी.पीड़िता मूल रूप से सिवनी जिले की रहने वाली है. वर्ष 2016 में उस पर एसिड अटैक हुआ था. इसके बाद मदद के 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें