रविवार, 25 फ़रवरी 2018

महापुरुषों की प्रतिमाओं को सौंपा ज्ञापन

मध्यप्रदेश के संविदा कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर आज राजधानी में वाहन रैली निकाली और महापुरुषों की प्रतिमाओं को ज्ञापन सौंपा. संविदा कर्मचारियों ने सरकार को चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे. साथ ही मांगे पूरी की गई तो वे मुख्यमंत्री शिवराजसिंंह का दूध से अभिषेक करेंगे. प्रदेशभर में 18 फरवरी से अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रहे संविदा कर्मचारियों ने आज राजधानी में वाहन रैली निकाली. यह रैली सेकेण्ड बस स्टाप स्थित बालभवन से शिवाजी नगर स्तिि वीर शिवाजी महाराज की प्रतिमा तक निकाली गई. इसमें सैकड़ों की संख्या में संविदा कर्मचारी शामिल हुए. संविदाकर्मियों द्वारा नियमितिकरण सहित अन्य मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलन किया जा रहा है, मगर सरकार ने उनकी मांगों पर अब तक ध्यान नहीं दिया हे. इसी के विरोध में आंबेडकर पार्क में संविदा कर्मचारी आज रविवार को एकत्रित हुए ओर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इस दौरान संविदा कर्मचारियों ने कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे. साथ ही कर्मचारियों ने कहा कि अगर सरकार उनकी मांगों को पूरा कर देती है तो मुख्यमंत्री शिवराजसिंंह चौहान का वे दूध से अभिषेक करेंगे.  मध्यप्रदेश संविदा कर्मचारी, अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश राठौर ने बताया कि प्रदेशभर के संविदा कर्मचारी आज राजधानी पहुंचे थे, जिन्होंने प्रदर्शन और रैली में भाग लिया. उन्होंने बताया कि संविदा कर्मचारी आगामी 7,8 और 9 मार्च ाके विधायकों और मंत्रियों के बंगलों का घेराव करेंगे., इसके बाद भी अगर उनकी मांगों को नहीं माना गया तो कर्मचारी 27 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें