राजधानी में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व उनके आत्मविश्वास को बढाने के लिए शक्ति स्क्वाड टीम ने पैदल भ्रमण कर लोगो को जागरुक किया. भोपाल पुलिस द्वारा संचालित महिला शक्ति स्क्वाड टीम द्वारा शहर के सभी संवेदनशील इलाकों स्कूल, कॉलेज, कोचिंग, मार्केट इत्यादि क्षेत्रों में लगातार पैदल भ्रमण करके संदिग्धों की चैकिंग व उनसे पूछताछ की जा रही है.
डीआईजी धर्मेंद्र चौधरी के मार्गदर्शन में शक्ति स्क्वाड टीम साउथ द्वारा हबीवगंज क्षेत्र में पैदल घूमकर महिलाओं व बालिकाओं से बात-चीत कर उन्हें जागरूक किया. और संदिग्धों से पूछताछ कर हिदायद दी गई. और सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान कर रहे लोगों के खिलाफ कोटपा के तहत चालानी कार्यवाही की. भ्रमण के दौरान आसिमा मॉल के पास तीन बच्चे मिले उम्र (6-7 वर्ष) जिनसे स्क्वाड टीम द्वारा पूछताछ की गई, बच्चों ने बताया कि वे गणेश नगर में रहते हैं,यहाँ आइस्क्रीम खाने आए हैं और यहाँ घूमते रहते हैं. स्क्वाड द्वारा बच्चों को अपने वाहन से गणेश नगर ले जाकर उनके माता-पिता को सुपुर्द किया गया.
इसी क्रम में महिला शक्ति स्क्वाड नॉर्थ टीम द्वारा आज शुक्रवार को थाना बैरागढ इलाके के चंचल चौराहे के आस-पास भ्रमण कर, महिलाओं और बालिकाओं से चर्चा की और भोपाल पुलिस द्वारा संचालित महिला हेल्प लाइन नम्बर 1090, 1091,100 एंव अन्य महत्वपूर्ण जानकारी देकर आत्मरक्षा के आवश्यक टिप्स दिए. और यह सुझाव दिए कि बाजार में पैसों का लेनदेन करते समय विशेष सावधानी बरतें और कीमती सामान संभालकर रखें. इस दौरान इलाके में संदिग्धों की चैकिंग की और अकारण खङे लोगों को समझाइस दी गई.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें