बुधवार, 28 फ़रवरी 2018

कृषि क्षेत्र में निवेश बढ़ाएं बैंकर्स


कृषि क्षेत्र में रोजगार के अवसरों की अपार संभावनाएं हैं, जिनको देखते हुए बैंकर्स को इस क्षेत्र में अधिक से अधिक निवेश करना चाहिए. इससे किसानों की आय को दुगना करने के लिए चलाई जा रही सरकार की मुहिम को बल मिलेगा. यह बात गुनाकलेक्टर राजेश जैन ने यहां सम्पन्न हुई जिला स्तरीय समन्वय एवं सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए बैंकर्स से कही. बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष  अर्चना चौहान, भारतीय स्टेट बैंक के महा प्रबंधक  कौशिक सिन्हा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  नीतू माथुर, भारतीय रिजर्व बैंक के प्रतिनिधि  खरे, भारतीय स्टेट बैंक गुना के क्षेत्रीय प्रबंधक  सक्सेना एवं लीड बैंक प्रबंधक  व्ही.के. जैन समेत बैंकर्स एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे. जिला पंचायत अध्यक्ष  चौहान ने कहा कि उन्हें अपने दौरे के दौरान शिकायतें मिलती हैं कि गरीब जरूरतमंद व्यक्तियों को छोटे-मोटे रोजगार मूलक कार्यों के लिए बैंको से लोन मांगने पर नहीं दिया जाता. इस स्थिति को उचित नहीं कहा जा सकता. उन्होंने बैंकर्स से आग्रह किया कि गरीब जरूरतमंदों को आत्म निर्भर बनाने हेतु बगैर विलंब के लोन दिया जाए, ताकि गरीबों को भी रोजगार के अवसर सुलभ हो सके. 
कलेक्टर ने कहा कि गुना जिले में कृषि आधारित उद्योग धंधों की अपार संभावनाएं हैं. कृषि क्षेत्र के अन्य घटकों में पशुपालन एवं मुर्गी पालन की संभावनाएं हैं, जिनकी इकाइयों को कल्याणकारी योजनाओं के तहत बैंकर्स लोन दे सकते हैं. ये इकाइयां लाभदायक सिद्ध होंगी, जिनसे लोन की वसूली होने में क?ठिनाई नहीं आएगी. कलेक्?टर ने रोजगारमूलक योजनाओं के तहत बने प्रकरणों में तत्परता से लोन वितरण करने को बैंकर्स से कहा. कलेक्टर ने रोजगारमूलक योजनाओं के स्वीकृत ऋण प्रकरणों में शासन से अनुदान प्राप्त करने के बावजूद हितग्राहियों को ऋण वितरण ना करने वाले बैंकर्स के इस कृत्य पर नाराजगी जताई और कहा कि बैंकर्स इस कार्यप्रणाली में सुधार लाएं, अन्यथा इसको गंभीरता से लिया जायेगा. कलेक्टर ने बैंकर्स से कहा कि मौजूदा वित्त वर्ष के कल्याणकारी योजनाओं के शेष प्रकरणों में जल्द ऋण बांटना सुनिश्चित करें. उन्होंने महिला स्वसहायता समूहों को भी वित्तीय सहायता देने में तत्परता दिखाने की बैंकर्स से अपेक्षा की. उन्होंने महिलाओं को सिलाई मशीन हेतु वित्तीय सहायता देने पर बल दिया.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें