शनिवार, 24 फ़रवरी 2018

चुनौतियों का सामना कर सकारात्मक परिणाम हासिल करने की जरूरत

   मीडिया समाज का दर्पण होता है. मीडिया आमजन तथा समाज की अच्छाईयों तथा बुराईयों को बखुबी जानता है. मीडिया को समाज से सीधा सरोकार रखना चाहिये. उसका समाज से सीधा संवाद होता है. गत दिवस के बदलते दौर में जरूरत हैं कि मीडिया आमजन तथा समाज के गम और परेशानी को मिटाने के लिए आगे आयें.    यह बात आज संभागीय जनसंपर्क कार्यालय द्वारा प्रीतमलाल दुआ समागृह में आयोजित एक दिवसीय मीडिया संवाद कार्यशाला में कही गयी. इस अवसर पर पत्रकार शरद द्विवेदी, गिरीश उपाध्याय विशेष वक्ता के रूप में मौजूद थे़.  कार्यक्रम की अध्यक्षता इंदौर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अरविन्द तिवारी ने की. इस मौके पर प्रेस क्लब के महासचिव नवनीत शुक्ला भी विशेष रूप से मौजूद थे.
   कार्यशाला में मीडिया और समाज विषय पर संबोधित करते हुये गिरीश उपाध्याय ने कहा कि सच्ची एवं सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता करने से समाज की भलाई है. हम सकारात्मक पत्रकारिता कर समाज को नई दिशा दिखा सकते है. सतही, नकारात्मक एवं अविश्वसनीय खबरों से समाज की भलाई नहीं हो सकती है. मीडिया को चाहिये कि वे समाज से सीधा संवाद रखें. समाज तथा आमजन के दुरूख दर्द एवं परेशानियों को समझे. दुरूख-दर्द तथा परेशानियों को दूर करने के लिये आगे आयें. आज के युग में जब प्रतिस्पर्धा पूरी तरह हावी हैं, उस समय हमें समाज के प्रति अपने दायित्वों को नहीं भूलना चाहिये. उन्होंने पत्रकारिता से जुड़े लोगों से कहा कि अधिकारिता के साथ पत्रकारिता करें. कुशलता तथा विशेषज्ञता हासिल करें. अपने ज्ञान को बढ़ाते रहे. संदर्भो से भी हमेशा जुड़े रहे.
   कार्यशाला को संबंधित करते हुए  शरद द्विवेदी ने कहा कि देश, समाज, मीडिया के सामने हमेशा कोई ना कोई चुनौती रही है. चुनौतियों का स्वरूप काल, परिस्थिति के अनुसार बदलता रहा है. हमें चुनौतियों से भयभीत होने की जरूरत नहीं है, चुनौतियों का सामना कर सकारात्मक परिणाम हासिल करने की जरूरत रहती है. सकारात्मक परिणाम चुनौतियों का धैर्यपूर्वक समाना करने से हासिल होते है. उन्होंने कहा कि मीडिया की बात समाज तथा आमजन के दिलो-दिमाग पर असर करती है. इसलिये हमारा फर्ज है कि अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन समाज हित में करें. समाज के समक्ष अविश्वसनीय तथा अपुष्ट खबरें तथा सूचनायें प्रेषित नहीं करें. सोशल मीडिया के कारण विश्वसनीय खबरों एवं सूचनाओं में कमी आयी है. बगैर पुष्टी के कट एवं पेष्ट कर बड़ी तेजी से अपुष्ट तथा विश्वसनीय खबरें तथा सूचनायें प्रेषित हो जाती है. इससे कभी-कभी बड़ा संकट भी पैदा हो जाता है. उन्होंने मीडियाकर्मियों से कहा कि वे नयी तकनीक से जुड़े. नये संसाधनों का उपयोग करें. अपने आप में लचीलापन रखें. समाज के प्रति उत्तरदायी रहें.
   कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये इंदौर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अरविन्द तिवारी ने इस कार्यशाला आयोजन के लिये जनसंपर्क विभाग को धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्यशाला आगे भी आयोजित करना चाहिये. उन्होंने कहा कि पत्रकारिता में हमेशा सीखने की जरूरत रहती हैं. जितना सीखेंगे, पढ़ेंगे एवं ज्ञानवर्धन करेंगे उतना ही निखार आयेगा. महासचिव इंदौर प्रेस क्लब नवनीत शुक्ला ने कार्यशाला में कहा कि मीडिया क्षेत्र में लगातार तेजी से बदलाव आ रहे है. ऐसे समय में हमें अपनी विश्वसनीयता को कायम रखना बड़ी चुनौती है.   कार्यक्रम के प्रारंभ में जनसंपर्क अधिकारी डॉ. बी.एन. सिंह ने स्वागत भाषण दिया तथा अंत में उप संचालक जनसंपर्क श्रवण कुमार भदौरिया ने आभार माना. अतिथियों का स्वागत जनसंपर्क अधिकारी महिपाल अजय ने किया. कार्यक्रम का संचालन श्री संजय लाहोटी ने किया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी मौजूद थे.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें