राजधानी के अरेरा कालोनी स्थित गौतम नगर झुग्गी बस्ती में आज सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में फटने से आग लग गई. इससे झुग्गी में मौजूद आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. हबीबगंज थाना पुलिस के अनुसार पुलिस के अनुसार फैक्चर अस्पताल के सामने गौतम नगर झुग्गी बस्ती है. बस्ती में राजोबाई परिवार के साथ रहती है. सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे राजोबाई के यहां खाना बन रहा था, तभी गैस सिलेंडर फट गया और घर में मौजूद आधा दर्जन लोग घायल हो गए. आशंका है कि गैस सिलेंडर में लीकेज की वजह से आग लगी है. सिलेंडर में फटने के बाद झुग्गी में आग से काफी सामान जल गया है. सिलेंडर फटने के बाद झुग्गी की एक दीवार भरभराकर गिर गई है. दुर्घटना में घर के मेंबर झुलस गए और दीवार गिर गई. आग बुझाने के बाद लोगों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
नाबालिग से किया बलात्कार
राजधानी के चूनाभट्टी थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है. पुलिस का कहना है कि पवन रजक सिक्यूरिटी गार्ड है. वह बीते दो साल से नाबालिग को जानता है. बीती 5 जनवरी की रात पवन रजक ने नाबालिग को अपने कमरे पर बुलाया और जान से मारने की धमकी देकर बलात्कार किया. पुलिस का कहना है कि डरी-सहमी हालत में नाबालिग ने घर पहुंचकर अपने साथ हुई ज्यादती की बात को परिजनों से छिपा कर रखा. इसके बाद पवन ने नाबालिग को दोबारा धमकाते हुए दुष्कर्म करने के लिए बुलाया. पवन की बात से घबराकर नाबालिग ने हिम्मत दिखाते हुए अपने परिवार वालों अपने साथ हुई ज्यादती की बात बता दी. इसके बाद परिवार वालों ने थाने पहुंचकर पवन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई. पुलिस का कहना है कि आरोपी पवन रजक की गिरफ्तारी नहीं हुई है. आरोपी की तलाश जारी है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें