बुधवार, 21 फ़रवरी 2018

भगोरिया मेले में नृतक दल रहेगे आकर्षण का केन्द्र

मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले की शान भगौरिया उत्सव इस वर्ष 23 फरवरी से प्रारंभ होकर 1 मार्च तक चलेगा. होलिका दहन के एक सप्ताह पूर्व से प्रारंभ होने वाले इस उत्सव के दौरान जिले में बच्चे, बुढे, जवान सभी सज धजकर पूरे उत्साह के साथ शामिल होते है एवं झूले चकरी के साथ-साथ विशेष खान-पान का आनंद लेते है. झाबुआ जिले में पूरे सप्ताह इन तिथियों एवं स्थलो पर उत्सव का आयोजन रहेगा.  भगौरिया पर्व के दौरान झाबुआ जिले में मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा जनजातीय नृत्यों पर एकाग्र सम्पदा समारोह का आयोजन भी इस वर्ष किया जाएगा. भगौरिया पर्व के दौरान पारंपरिक नृत्य दलो के 135 कलाकारो द्वारा प्रतिदिन हाट बाजारो में नृत्यो की प्रस्तुति दी जाएगी. तीन छोटे वाहन भी भगौरिया पर्व की दृष्टि से सुसज्जित किये जायेगे जिनमें एलईडी, ध्वनि एवं अन्य तकनीकी उपकरण रहेगे साथ ही भगौरिया से संबंधित फोटो एवं विडियों का प्रदर्शन भी किया जाएगा. जिले में भगौरिया उत्सव के दोरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नृत्य दल को प्रशासन द्वारा पुरस्कृत भी किया जायेगा

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें