कांग्रेस ने बजट को बताया निराशाजनक
विधानसभा में प्रस्तुत किए गए शिवराज सरकार के बजट को कांग्रेस ने निराशाजनक बताया. वहीं मुख्यमंत्री ने बजट को ऐतिहासिक बताया और कहा कि यह पहली बार हुआ है, जब बजट 2 लाख करोड़ के पार गया है. वहीं नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा कि बजट राशि हर बार बढ़ती है, परन्तु खर्च पर सरकार का नियंत्रण नहीं है.
शिवराज सिंह चौहान ने अपने बयान में कहा कि यह ऐतिहासिक बजट है पहली बार प्रदेश का बजट 2 लाख के पार गया है. उन्होंने कहा कि कृषि के लिए विशेष ध्यान है. सड़क, बिजली और पानी के लिए खास ध्यान दिया है. किसानों के लिए हम बजट में एक नई योजना लाए है, इसमें किसान को उचित दाम मिलेगा. उन्होंने कहा कि यह बजट किसानों का बजट प्रदेश सरकार ने बुधवार को प्रदेश का बजट पेश किया.
बजट पर नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि ऐसा लग रहा है जैसे 2003 का ही बजट है. क्या सौभाग्य योजना पहले लागू नहीं हो सकती थी? बजट राशि हर बार बढ़ जाती है, लेकिन खर्च पर नियंत्रण सरकार के पास नही है. आज भी किसान आत्महत्या कर रहा है.भावन्तर योजना एक मायाजाल हो गया है. बिजली विभाग में सबसे बड़ा घोटाला हो रहा है. हम बिजली दूसरों से खरीद का उन्हें लाभ दे रहे हैं.
सरकार के सामान्य प्रशासन मंत्री लाल सिंह आर्य का दावा है कि यह बजट हर वर्ग के लिए है. इसमें कल्याणकारी योजनाओं का प्रावधान है.यह बजट विकास के लिए व जनकल्याणकारी बजट है. मंत्री संजय पाठक ने इसे जनता का बजट बताया. कांग्रेस विधायक डॉ. गोविंद सिंह ने बजट को निराशाजनक करार देते हुए कहा कि इस बजट से पता चलता है कि राज्य की आर्थिक व्यवस्था चौपट हो चुकी है. दो लाख करोड़ का बजट हैं और कर्ज तेजी से बढ़ रहा है. यह सरकार पूरी तरह सिर्फ घोषणाओं पर निर्भर है. यह उन पर अमल नहीं करती. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने कहा कि यह बजट प्रत्येक क्षेत्र में फेल है. उन्होंने कहा कि बजट में पुरानी योजनाओं को ही दोहराया गया है. किसानों के कर्ज माफ करने की घोषणा न करके सरकार ने किसानों के साथ छल किया है.
बजट में सभी वर्ग को रखा ध्यान में
विधानसभा अध्यक्ष डा. सीताशरण शर्मा ने कहा कि सरकार ने बजट सभी वर्गों को ध्यान में रखकर बनाया है.विशेषकर किसानों को संकट से उबारने का प्रयास इस बजट में किया गया है. उन्होंने कहा कि मध्यम और कम आय वर्ग वाले लोगों के लिए भी बजट में विशेष स्थान दिया गया है.युवाओं एवं महिलाओं का भी ध्यान रखा गया है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें