गुरुवार, 22 फ़रवरी 2018

निम्न स्तर के प्रचार से वोट की जुगाड़ में शिवराज


मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा है कि चित्रकूट के बाद मुंगावली और कोलारस विधानसभा उपचुनाव में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की विकास को लेकर किए जाने वाले दावों की पोल खुल गई है. नेता प्रतिपक्ष सिंह ने मुख्यमंत्री द्वारा कोलारस और विधानसभा उपचुनाव में प्रचार का जो तरीका अपनाया है उसने प्रचार के स्तर को तो गिराया ही है साथ ही यह भी बताया है कि वे यहां की जनता से विकास नहीं दया के आधार पर वोट चाहते हैं. उन्होंने मुख्यमंत्री के इस बयान को ही 6 माह के लिए वोट दे दो को मुख्यमंत्री की गरिमा के प्रतिकूल बताया. उन्होंने कहा कि 13 साल के मुख्यमंत्री जो प्रदेश को बीमारू राज्य से बाहर करने और विकास के तमाम दावे करता हो वह इस स्तर पर वोट मांग रहे हैं तो इससे स्पष्ट है कि विकास की ढोल में पोल है.  नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि अपने राजनीतिक अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे मुख्यमंत्री दोनों उपचुनाव में अपनी हार मान चुके हैं. यही कारण है कि वे चुनाव की सारी संहिता को ध्वस्त कर किसी तरह जनता का वोट हथियाना चाहते हैं जिसमें वो असफल होंगे क्योंकि जनता ने उन्हें हराने का मन बना लिया है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें