वित्त मंत्री जयंत मलैया ने गुरूवार को विकास कार्यो के भूमि पूजन के बाद जानकारी में बताया कि दमोह में मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री को माँग पत्र सौंपा गया है. उन्होंने बताया की दमोह शहर के नजदीक मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए 25 हेक्टेयर जमीन जिला प्रशासन द्वारा चिन्हित कर ली गई है. वित्त मंत्री ने बताया की उन्होंने केन्द्रीय मंत्री स्वास्थ्य मंत्री को अवगत कराया है की मेडिकल कॉलेज के लिए उनके द्वारा विधायक निधि से राशि दी जायेगी. इसके अलावा जिले के सहयोगी विधायकों ने भी विधायक निधि से राशि दी जाने की बात कही हैं. वित्त मंत्री मलैया ने बताया है की मेडिकल कॉलेज के लिए जिले के जनप्रतिनिधि और नागरिक करीब एक करोड़ रुपए की राशि का सहयोग करेंगे. दमोह में मेडिकल कॉलेज खोलने में सांसद प्रहलाद पटेल द्वारा भी वित्तीय सहयोग दिये जाने पर सहमति व्यक्त की गई है.
शुक्रवार, 23 फ़रवरी 2018
दमोह में मेडिकल कॉलेज खोलने की मांग

सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें