राजधानी भोपाल में एनएसयूआई के प्रतिनिधि मंडल ने शहर में खुलेआम बिक्री हो रहे नशीले पदार्थो पर अंकुश लगाने की मांग को लेकर आज कलेक्टर सुदामा खाड़े को ज्ञापन सौपा. एनएसयूआई के आशुतोष चोकसे ने बताया कि शहर में जिस तरह से युवाओं एवं किशोरो को गांजे के नशे की आदत लग रही है उससे युवाओं का भविष्य अंधकार की ओर जाता प्रतीत हो रहा है. नशे की सामग्री जैसे गांजा, हुक्का का सेवन खुले आम किया जा रहा है और नशे के सेवन से समाज में अनेक बुराई जन्म ले रही है, जिस पर अंकुश लगाना जरुरी हो गया है. चौकसे ने कहा कि इस मामले में शीघ्रता से कार्यवाही करने की जरुरत है, जिससे समाज को नशे की बिमारी से बचाया जा सके और युवाओं व छात्रों के भविष्य को सुरक्षित किया जा सके.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें