बुधवार, 21 फ़रवरी 2018

हार्दिक आज फिर आएंगे मध्यप्रदेश

पटेल नेता हार्दिक पटेल मध्यप्रदेश में कल गुरुवार से फिर सक्रिय होंगे. वे कल अशोक नगर और मुंगावली विधानसभा क्षेत्रों में किसानों से मुलाकात करेंगे साथ ही किसानों की सभा को संबोधित करेंगे.
मध्य प्रदेश पाटीदार संगठन के अध्यक्ष महेंद्र पाटीदार ने बताया कि मंगलवार को बताया कि पटेल 22 फरवरी को आ रहे हैं. वह मुंगावली और कोलारस जाकर ओला पीड़ित किसानों से मिलेंगे और उनका हाल जानेंगे. उसके बाद दोनों ही स्थानों पर किसानों को संबोधित भी करेंगे.  हार्दिक पटेल सोमवार को भोपाल आए थे. अब गुरुवार को वह उन दो विधानसभा क्षेत्रों में जाएंगे, जहां विधानसभा उपचुनाव होने जा रहे हैं. उनके इस दौरे को राजनीतिक दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि दोनों क्षेत्रों में पटेल, कुर्मी वर्ग के मतदाताओं की संख्या आठ से 10 हजार के बीच है. पटेल का यह दौरा भाजपा को नुकसान पहुंचा सकता है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें