शुक्रवार, 23 फ़रवरी 2018

धन और बल तंत्र से जनतंत्र हथियाने वालों को मुंहतोड़ जवाब दें मतदाता

अजय सिंह

नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कोलारस एवं मुंगावली की जनता से अपील की है कि वे भारतीय जनता पार्टी सरकार की साम-दाम-दंड भेद नीति का मुंहतोड़ जवाब अपना मत कांग्रेस प्रत्याशी को देकर दें.
 नेता प्रतिपक्ष सिंह ने मतदान की पूर्व संध्या पर कोलारस और मुंगावली की जनता से कहा कि उन्होंने देखा कि जो लोग पिछले 14 साल से इस क्षेत्र में झांकने तक नहीं आए, वे अचानक चुनाव में हमदर्द बन गए. उन्होंने कहा कि भाजपा की हमेशा यही नियत और नीति रही है. उन्होंने कहा कि विकास का दम भरते हुए जो हुंकार भाजपा और उनके मुख्यमंत्री पिछले 14 साल से लगा रहे थे वे अचानक दया का पात्र बन गए. उन्होंने कहा कि भाजपा आपका वोट हासिल करने में जब असफल रही तो अब वह उसे हथियाने की मुहिम में जुट गए हैं. वह जनतंत्र को धन और बल तंत्र से खरीदने का प्रयास कर रही है. सिंह ने मतदाताओं से कहा कि वे निर्भीक होकर प्रजातंत्र को कमजोर करने वाली ताकतों को कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर जवाब दें. 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें