मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में प्रदेश की जेलों की सुविधाओं में इजाफा करने की दिशा में आयोजित होने वाली उच्च स्तरीय बैठक में निमार्णाधीन जेलो के कार्य की समीक्षा की जाएगी. जिसमें जिला जेल भिण्ड के निर्माणाधीन नवीन जेल का कार्य दिसंबर तक पूरा करा लिया जावेगा. इस कार्य की कलेक्टर द्वारा प्रतिमाह समीक्षा की जावेगी. साथ ही निर्माणाधीन नवीन जेल का कार्य पीआईयू के माध्यम से निर्माण एजेंसी से पूरा कराने में आसानी होगी.
उक्त उदगार पशुपालन, जेल, पर्यावरण तथा मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग के मंत्री अंतर सिंह आर्य ने आज निमार्णाधीन नवीन जेल के निरीक्षण एवं पुरानी जिला जेल में बंदियों की सुविधाओं का जायजा लेने के उपरांत जेल परिसर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए व्यक्त किए. जेल मंत्री आर्य ने कहा कि निमार्णाधीन जिला जेल भिंड के कार्य को पूरा कराने के लिए राज्य स्तर से पहल की जाएगी. जिससे जेल के कार्य में आने वाली कठिनाई और समस्याओं का समय-सीमा में निदान होगा. उन्होंने कहा कि प्रदेश की सभी जेलो में संदर्शक नियुक्त किए जावेंगे. जिससे जेलो की व्यवस्थाओं को चुस्त और दुरूस्त बनाने में सहयोग मिलेगा. उन्होंने कहा कि प्रदेश की जेलो में सजा प्राप्त बंदियों की रिहाई के पूर्व एक माह की सजा माफी की सुविधा दी जावेगी. जिससे सजा काट रहे बंदियों को एक माह पूर्व जेल से रिहा होने की सुविधा प्राप्त होगी.
आर्य ने कहा कि भिंड जिला जेल निरीक्षण के दौरान बंदियों की कठिनाई एवं समस्याओं का जायजा लिया गया है. जिसमें बंदियों ने अवगत कराया है कि जेल में फलफ्रूट की सुविधा मिलनी चाहिए. मंत्री आर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय बैठक में बंदियों को फलफू्रट देने की सुविधा निर्णय के उपरांत बंदियों को प्रदान की जावेगी. उन्होंने कहा कि निरीक्षण में बंदियों के पीने के पानी, खाने की सुविधा की भी जानकारी प्राप्त की है. जिस पर से बंदियों ने सुविधा मिलने की जानकारी दी. इसीप्रकार बंदियों को बीमारी की स्थिति में मिल रहे उपचार की जानकारी ली है. जिस पर से बंदियों ने भी समय समय पर उपचार का लाभ मिलने के बारे में अवगत कराया है. जेल मंत्री अंतर सिंह आर्य को पुरानी जिला जेल पर गार्ड आॅफ आॅनर देकर सलामी दी.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें