![]() |
| सलीनासिंंह |
आम चुनाव से ज्यादा प्रेशर है उपचुनाव में: सलीना सिंह
मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के कोलारस और अशोकनगर जिले के मुंगावली विधानसभा उप-चुनाव में कल 24 फरवरी को होने वाले मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है. उप-चुनाव के लिए मतदान कल सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सलीना सिंह ने दोनों जिलों के कलेक्टर और रिटर्निंग आफीसर से वीडियो कांफ्रेंसिंग कर चुनाव तैयारियों की समीक्षा की. सलीनासिंंह ने माना कि आम चुनाव से ज्यादा प्रेशर इस उप चुनाव को लेकर है.कोलारस उप-चुनाव में 22 तथा मुंगावली में 13 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा. कोलारस में सभी उम्मीदवार पुरुष तथा मुंगावली में 10 पुरुष एवं 3 महिला उम्मीदवार है. मतदान में कोलारस निर्वाचन क्षेत्र के 2 लाख 44 हजार 457 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे. इनमें एक लाख 30हजार 697 पुरूष, एक लाख 13 हजार 753 महिला और 7 थर्ड जेंडर शामिल है. मुंगावली में एक लाख 91 हजार 9 मतदाता वोट डालेंगे. इनमें एक लाख 2 हजार 75 पुरुष, 88 हजार 933 महिला तथा एक थर्ड जेंडर मतदाता है. दोनों क्षेत्रों में सभी 575 मतदान केन्द्रों के लिए 3 हजार से अधिक मतदान-कर्मी तैनात किए गए है. मतदान दल 23 फरवरी को मतदान सामग्री लेकर पोलिंग स्टेशन रवाना होंगे. उप-चुनाव में ईवीएम के साथ वीवीपेट मशीन भी लगाई जाएंगी, ताकि मतदाता देख सके कि उन्होंने जो वोट दिया है वह सही है या नही, इसके लिए उन्हें 7 सेंकण्ड का समय मिलेगा.
कोलारस में केन्द्रीय अर्ध सैनिक बल की 10 कम्पनी निर्वाचन क्षेत्र में सुरक्षा का मोर्चा सम्हालेगी. मध्यप्रदेश एसएएफ की 2 कंपनी के अलावा स्थानीय पुलिस बल और होमगार्ड भी क्षेत्र में तैनात होंगे. मुंगावली में केन्द्रीय अर्ध सैनिक बल की 8 तथा एसएएफ की 2 कम्पनी तैनात की गई हैं. यहां उस्थानीय पुलिस बल और होमगार्ड अलग से रहेंगे. मतदान के पहले मतदान केन्द्रों पर सुबह उम्मीदवारों के मतदान अभिकर्ता की उपस्थिति में माक पोल होगा.
निर्भिक हो मतदान करें मतदाता
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सलीना सिंह ने कहा कि मुंगावली और कोलारस में कल होने वाले मतदान को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है. सभी पोलिंग बूथ में वीडियोग्राफी के इंतजाम, किए गए हैं. कोलारस में भाजपा और कांग्रेस में हुए विवाद पर चुनाव आयोग की नजर है. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सलीना सिंह ने कहा कि आम चुनावों से भी ज्यादा है उपचुनाव का प्रेशर इन दोनों जगह पर है. उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश है कि दोनों स्थानों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो. इसके लिए व्यवस्थाएं की गई है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें