मंगलवार, 27 फ़रवरी 2018

आभूषणों से भरा बैग हुआ चोरी

चार्टेड बस के जरिए इंदौर से भोपाल आ रहे बिल्डर का आभूषण से भरा बैग बदमाश चुरा ले गए. वारदात कल सोमवार शाम की है. बताया जा रहा है कि बिल्डर अपने काम से इंदौर गया था. वापस आते समय चोरों ने सोने चांदी के जेवरों से भरा बैग चोरों ने पार कर दिया. बिल्डर जब गोविन्दपुरा स्थित आईएसबीटी बस स्टेंड पर उतरा तो देखा बैग गायब था. पुलिस के अनुसार दानिशकुंज कोलार निवासी पंकज सिंह पिता संतोष सिंह  एक बिल्डर है. वह अपने निजी काम से इंदौर गये थे. कल सोमवार दोपहर वह चार्टेड बस एमपी 04 पीएम 3672 से भोपाल आ रहे थे.  जब शाम आईएसबीटी बस पर उतरे तो देखा उनका बैग नहीं था. बैग में सोने चांदी के जेवर थे, जिनकी किमत 95 हजार के करिब है. इसके बाद संतोष सिंह ने चोरी की रिपोर्ट संबंधित गोविंदपुरा थाने पहुंचकर दर्ज करवाई. पुलिस ने बताया कि परियादी की शिकायत पर आज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
छात्रा से छेड़छाड़
राजधानी भोपाल के कोलार इलाके में आठवीं क्लास की छात्रा के साथ सरेराह छेड़खानी करने का मामला सामने आया है. पुलिस के अनुसार पार्वती नगर कोलार निवासी 16 वर्षीय नाबालिग 8वीं कक्षा में पढ़ाई करती है.  छात्रा आपनी स्कूटी से घर जा रही थी. तभी मंदाकिनी गेट के सामने निखिल सिंह नाम के युवक ने छात्रा की गाड़ी रोक ली और चाबी निकाल कर अपने सात चलने को कहा. नहीं जाने पर आरोपी निखिल ने छात्रा का हाथ पकड़ कर जबरदस्ती करना शुरू कर दी. इसका विरोध करने पर निखिल मौके से फरार हो गया. घटना के बाद छात्रा ने घर पहुंचकर अपने परिजनों को छेड़छाड़ की जानकारी दी.  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें