मंगलवार, 27 फ़रवरी 2018

कृषि, स्वास्थ्य और रोजगार पर फोकस होगा बजट

 वित्त मंत्री जयंत मलैया ने कहा कि इस साल का  शिवराज सरकार का आखिरी बजट कल पेश किया जाएगा, जिसमें सभी वर्गों का ध्यान रखा जाएगा.  वित्त मंत्री ने विधानसभा परिसर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए यह बात कही. उन्होंने कहा कि इस साल का कल पेश किए जाने वाले बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखा जाएगा. बजट पूरी तरह से कृषि, स्वास्थ्य, रोजगापर पर फोकस रहेगा.  उन्होंने कहा कि मलैया ने नरेन्द्र मोदी के पकोड़े को लेकर दिए गए बयान पर कहा कि पकौड़े तलने वाले सूट-बूट वालों से ज्यादा कमाते हैं. वित्त मंत्री के इस बयान पर कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने आपत्ति जताई. उन्होंने कहा कि पकौड़े बेचना स्किल नहीं, अनस्किल डेवलप्मेंट है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें