मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र कल राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण के साथ शुरु होगा. सत्र के हंगामेंदार होने की संभावना है. कांग्रेस ने सरकार को घेरने की रणनीति तय की है, वहीं सरकार भी कांग्रेस के हमलों के जवाब देने की रणनीति बना चुकी है. बजट के 28 मार्च को पेश किए जाने की संभावना है.
31 दिनों तक चलने वाले इस सत्र के दौरान अठारह बैठकें होंगी. सत्र के दौरान 28 फरवरी को वित्त वर्ष 2018- 19 के लिए वार्षिक बजट पेश किए जाने की संभावना है. मौजूदा शिवराज सिंह चौहान सरकार का यह अंतिम वार्षिक बजट होगा. मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने राज्य की भाजपा सरकार को घेरने की पूरी तैयारी की है. विधानसभा में विपक्ष के नेता अजय सिंह के अनुसार सोमवार को यहां अपरान्ह 4 बजे कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सत्र के दौरान उठाए जाने वाले विषयों पर चर्चा होगी. सत्र में ओलावृष्टि और सूखे के अलावा बढ़ते जलसंकट को प्रमुखता से उठाया जाएगा. सत्र 28 मार्च तक प्रस्तावित है. विधानसभा सचिवालय को कुल 5292 प्रश्न मिले हैं. 47 अशासकीय संकल्प और 3 स्थगन प्रस्ताव की सूचनाएं भी मिली हैं. इसके अलावा ध्यानाकर्षण की 115 और शून्यकाल की 16 सूचनाएं और बारह याचिकाएं सचिवालय तक पहुंची हैं.
विधानसभा अध्यक्ष डा. सीताशरण शर्मा ने आज सत्र की तैयारियों का जायजा लिया. विस अध्यक्ष डा. शर्मा ने बताया कि कल सत्र के प्रारंभ होने के पूर्व सर्वदलीय बैठक होगी. इस बैठक में यह प्रयास किया जाएगा कि सत्र शांतिपूर्वक और पूरे समय तक चले.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें