बुधवार, 21 फ़रवरी 2018

माँ और बेटे ने लिया देहदान का संकल्प

 मध्यप्रदेश के  नर्मदापुरम संभाग कमिश्नर उमाकांत उमराव के नेतृत्व में नर्मदापुरम संभाग के होशंगाबाद, बैतूल एवं हरदा जिले में देहदान का अभियान चलाया जा रहा है. इसके सार्थक परिणाम सामने आ रहे है. अब लोग स्वेच्छा से सामने आकर देहदान का संकल्प ले रहे हैं और परिवार की सहमति से देहदान का फॉर्म भर रहे हैं.ऐसे ही एक मामला सिवनीमालवा में सामने आया है जहां ग्राम शिवपुर की 51 वर्षीय महिला  उषा अग्रवाल एवं उनके 20 वर्षीय पुत्र रितिज अग्रवाल ने स्वेच्छा से एवं परिवार की सहमति से देहदान का संकल्प लेते हुए देहदान का फॉर्म भरा. शिवपुर की उषा अग्रवाल एवं उनके पुत्र रितिज अग्रवाल के देहदान करने की इच्छा का पता जब महिला एवं बाल विकास विभाग के सीडीपीओ रामकुमार सोनी को लगा तो वे स्वयं शिवपुर गए. मां और बेटे ने संकल्प पत्र पर हस्ताक्षर किए और कहा कि मृत्यु उपरांत उनकी देह को जलाया ना जाए अपितु उनकी किडनी, ह्मदय, कॉर्निया, लीवर तथा अन्य अंग जरूरतमंद को दे दिए जाएं तथा शेष शरीर गांधी मेडीकल कॉलेज भोपाल को दे दिया जाए ताकि उनका शरीर परीक्षण के काम आ सके. उषा अग्रवाल एवं उनके पुत्र रितिज अग्रवाल के इस संकल्प की सभी ने सराहना की है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें