कटारे मामले की जांच करेगी सीबीआई
 |
| शिवराजसिंह चौहान |
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने हेमंत कटारे ब्लैकमेल मामले की सीबीआई जांच का आश्वासन दिया है. ये आश्वासन नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल को आज रविवार सुबह मुलाकात के दौरान दिया. नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने सीएम चौहान से मिलकर मांग की कि हेमंत कटारे मामले की जांच सीबीआई से कराई जाए. नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री को एक पत्र भी सौंपा है, जिसमें उन्होंने इस मामले का राजनैतिक फायदा उठाने के आरोप लगाए हैं. नेता प्रतिपक्ष ने अपने पत्र पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या यह सही नहीं है कि युवती ब्लैकमेलिंग के पैसे लेते हुए गिरफ्तार हुई? क्या यह सही नहीं है कि विक्रमजीत सिंह अभी तक फरार है?ङ्घ क्या यह सही नहीं है कि युवती ने दो पेज का एक शपथपत्र दिया जिसमें उसने कटारे को फंसाने की बात स्वीकारी?ङ्घ क्या उसकी मां ने वीडियो के जरिए नहीं कहा कि विक्रमजीत सिंह ने उसकी बेटी को फंसाया है? नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यदि कटारे ने दुष्कर्म किया था तो अदालत मीडिया के सामने युवती ने अपना पक्ष क्यों नहीं रखा, सप्ताह भर बाद उसका अचानक जेल अधीक्षक को पत्र लिखने की सलाह किसने दी. युवती न्यायियक अभिरक्षा में है. जेल विभाग ने पत्र लिखने -पुलिस को भेजने से पहले कोर्ट को क्यों नहीं बताया. पत्र युवती का लिखा ही है या नहीं. पुलिस ने बिना जांच किए ही कटारे पर मामला दर्ज कर लिया.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें