रविवार, 4 मार्च 2018

बस दुर्घटना में दो की मौत, 50 घायल

मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में बस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 50 से अधिक यात्री घायल हो गए. जानकारी के अनुसार राजमार्ग 44 गैरतगंज गाडरवारा के जमुनिया घाट पर अहिंसा बस अनियंत्रित होकर दोपहर 3.30 बजे पलट गई. बताया जाता है कि यह बस बेगमगंज से सिलवानी आ रही थी. घायलों में से 10 की हालत गम्भीर बताई जा रही है. सिलवानी पुलिस, 100 वाहन, एवं एम्बुलेंस द्वारा घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिलवानी लाया गया है. यहां से कुछ घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है. बस में सफर कर रहे सौरभ रघुवंशी में बताया कि बस की रफ्तार बहुत अधिक थी साथ ही इस 32 सीटर बस में 50 से अधिक लोग थे. बताया जा रहा है कि सिलवानी के पास घाटी से नीचे तेज रफ्तार में बस आ रही थी और ड्राइवर ने इसे न्यूट्रल कर दिया था बाद में जैसे ही उसने गेयर डालने की कोशिश की तो गेयर नहीं लगा और गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें