मंगलवार, 27 मार्च 2018

टली प्रवक्ताओं के नामों की घोषणा, शेष का साक्षात्कार 2 को

प्रदेश कांग्रेस द्वारा फरवरी में हुए टैलेंट सर्च के जरिए प्रवक्ताओं के नामों की घोषणा फिलहाल टल गई है, अब इसमें करीब 2 सौ और लोगों के इंटरव्यू लिए जाने की तैयारी प्रदेश कांग्रेस कार्यालय की गई है. इसके लिए  2 अप्रैल को इंटरव्यू होना है. इंटरव्यू लेने के लिए कांग्रेस की प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी और मीडिया कार्डिनेटर संजीव सिंह भोपाल आएंगे.
प्रदेश कांग्रेस द्वारा फरवरी माह में टैलेंट सर्च के तहत करीब 11 सौ लोगों ने कांग्रेस से जुड़कर प्रदेश, संभाग, जिला प्रवक्ता के अलावा सोशल मीडिया, वीडियो एडिटर आदि के लिए आनलाइन आवेदन दिए थे. इनमें से करीब 8 सौ आवेदकों ने टैलेंट सर्च में हिस्सा लिया था. अब बाकी के बचे आवेदकों के इंटव्यू 2 अप्रैल को लिया जाना तय किया है.  इंटरव्यू लेने के लिए कांग्रेस की प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी और मीडिया कार्डिनेटर संजीव सिंह भोपाल आएंगे.शेष आवेदकों के साक्षात्कार के बाद ही प्रवक्ताओं के नामों की घोषणा की जा सकेगी.
 प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता  के.के.मिश्रा ने बताया है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर प्रवक्ताओं, पेनलिस्ट, सोशल मीडिया समन्वयकों के लिए अभ्यार्थियों के 11 मार्च को साक्षात्कार लिये गये थे, उनमें जिन अभ्यार्थियों का साक्षात्कार नहीं हो सका था, उनके साक्षात्कार 2 अप्रैल,  को पूर्वान्ह 11 बजे से प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, इंदिरा भवन में लिया जाएगा.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें