मध्यप्रदेश के धार जिले के मनावर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह बस और बाइक की टक्कर में बस में आग लगी. हादसे में बाइक सवार चार लोगों की घटना स्थल पर मौत हो गई.
पुलिस सूत्रों के अनुसार बाकानेर समीप बाइक और बस की टक्कर हो गई. टक्कर के बाद बस में आग लग गई, जिससे बस जलकर खाक हो गई. हादसे में कृषलाल, शुभमपाल, सुमनबाई और संतोष की मौत हो गयी. सभी मृतक खरगोन जिले के रहने वाले बताए गए हैं. बताया जा रहा है कि दुर्घटना में बाइक बस के नीचे फंस गई और उसका पेट्रोल टैंक फटने से आग लग गई. इसी आग ने बस को भी अपनी चपेट में ले लिया. घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई थी. घटना का कारण बस की तेज रफ्तार को बताया जा रहा है. घटना से रास्ते पर आवागमन भी प्रभावित हो गया. बस जिले के कुक्षी से इंदौर के बीच चलती है. पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर सभी मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें