सोमवार, 26 मार्च 2018

बढ़ते अपराधों को लेकर महिला कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

 राजधानी सहित पूरे प्रदेश में बढ़ रहे महिला अपराधों को लेकर महिला कांग्रेस ने प्रदेशभर में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है. महिला कांग्रेस का कहना है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री दोषियों पर कार्रवाई की बात करते हैं, और अगले कुछ दिनों में रेप की घटना हो जाती है. यह आखिर कब तक चलेगा. महिलाओं के खिलाफ अपराध रोकने सरकार नाकाम रही है. ऐसे में गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह को इस्तीफा दे देना चाहिए. 
महिला कांग्रेस ने सोमवार को एमपीनगर में उग्र प्रदर्शन किया. इसमें बड़ी संख्या में महिला और पुरुष पदाधिकारी शामिल हुए. कांग्रेस ने सरकार की गुंडों के खिलाफ चल रही कार्रवाई का भी माखौल उड़ाया. महिला कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि गुंडों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है और गुंडा परेड हो रही है, लेकिन इससे अपराधों में कोई कमी नहीं आई. ये पुलिस कार्रवाई बेअसर साबित हुई है.  अगर प्रदेश में महिला अपराधों पर रोक नहीं लगी तो कांग्रेस प्रदेशभर में उग्र आंदोलन करेगी. इसके पहले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने एक ट्वीट करके शिवराज सरकार से इस्तीफा मांगा था. उनका कहना था कि भोपाल ही नहीं, गृहमंत्री के क्षेत्र सागर में भी ऐसी रेप की घटनाएं हो रही हैं. ऐसे में अब सरकार को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें