भारतीय जनता पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक प्रदेश संयोजक रविनंदन मिश्र की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में प्रदेश स्तरीय दो दिवसीय अभ्यास वर्ग 21 और 22 अप्रैल को पचमढ़ी में आयोजित करने का निश्चय किया गया. उन्होंने बताया कि 1 अप्रैल से प्रदेशव्यापी किसान सम्मेलन यात्रा में शिक्षा प्रकोष्ठ की सक्रिय भागीदारी होगी. प्रदेश के अभ्यास वर्ग के बाद जिलों में मई में अभ्यास वर्ग होंगे. पदाधिकारी संभागीय बैठकें कर अक्तूबर तक सभी जिलों में शिक्षक सम्मेलन के आयोजन की रणनीति पर बैठक में विचार किया गया. मिश्र ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मिशन 2018 में शिक्षक प्रकोष्ठ की निर्णायक भागीदारी होगी. शिक्षक समाज में सम्मानित व्यक्ति माना जाता है. शिक्षकजन के सामाजिक सम्मान और प्रभाव का लाभ पार्टी हित में सुनिश्चित कर विधानसभा चुनाव में अबकी बार 200 पार के लक्ष्य को सफल बनाने में जुटे. प्रकोष्ठ का प्रदेश के सभी 830 मंडलों तक गठन कर लिया गया है. प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता नगरीय और देहाती अंचलों में केन्द्र और राज्य की उपलब्धियों से जन-जन को रूबरू करने में जुटे है. बैठक में होशंगाबाद जिला संयोजक देवी सिंह को मनोनीत किया गया है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें