शुक्रवार, 30 मार्च 2018

चाय देने में देरी की तो मार दी गोली

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में चाय देने में देरी होने से नाराज ग्राहक ने गोलीबारी कर दी. गोलीबारी से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. घटना में एक युवक के पैर में गोली लगी है, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है.
घटना कोहेफिजा थाना क्षेत्र की पंचवटी कालोनी की है. जहां शुक्रवार सुबह गुप्ता टी स्टाल पर कार से एक युवक चाय पीने के लिए आया था. कई लोग दुकान के आसपास खड़े थे. इस दौरान चाय देने में देरी करने की वजह से युवक को गुस्सा आ गया और उसने चाय की दुकान पर खड़े मुकेश शर्मा से मारपीट कर फायरिंग कर दी. आरोपी ने चार फायर किए. एक गोली मुकेश को लगी जबकि चाय बनाने वाला युवक बाल-बाल बच गया. गोली मुकेश में पैर में लगी. उसका हमीदिया अस्पताल में इलाज चल रहा है. इलाके में फायरिंग से सनसनी फैल गई. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई. कई लोग बाल-बाल बच गए. इस घटना ने प्रदेश की राजधानी की व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी है. जब राजधानी सुरक्षित नहीं है, तो दूसरे जिलों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था का आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें