बुधवार, 28 मार्च 2018

यूनियन कार्बाइड परिसर में लगी आग, लोगों में दहसत


मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के यूनियन कार्बाइड में आग लग गई. आग यूनियन कार्बाइड परिसर में रखे रसायन के खाली पड़े ड्रम्स में लगी. इन ड्रम्स में खतरनाक केमिकल था लिहाजा आग की सूचना पर दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंची. आग पर तुरंत काबू पाया गया.
यूनियन कार्बाइड में आग लगने की खबर जैसे ही लोगों को मिली वे घरों से बाहर आ गए.लोग यह जानने का प्रयास कर रहे थे कि आग ही है या फिर गैस का रिसाव हुआ है. लोगों के मन में भय दिखाई दे रहा था.बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में रखे केमिकल ड्रम में यह आग लगी थी. ड्रम में आग लगने के बाद आग काफी बड़े परिसर में फैल गई थी. लोगों की सूचना मिलने के बाद पहुंची दमकलों ने आग पर काबू पाया. 
उल्लेखनीय है कि 1984 में यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री से ही जहरीली गैस का रिसाव हुआ था और देश ने सबसे बड़ी औद्योगिक त्रासदी देखी थी. इसमें 15 हजार से ज्यादा लोगोंं की जानें गई थी और लाखों प्रभावित हुए थे. इस त्रासदी का असर आज भी देखा जा सकता है.  जानकारी के मुताबिक यूनियन कार्बाइड परिसर में रखे रसायन के खाली पड़े ड्रम्स में ये आग लगी. खास बात ये है कि आग बड़ी थी और ये वही कन्टेनर हैं जिनमें रसायन भरा था. यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो वही जहरीला रसायन हवा में जहर घोल देता. इस लिहाज से एक बड़ी घटना टल गई.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें