हाल ही में हुई एमपीपीएससी परीक्षा आयोजित की गयी थी. यह परीक्षा शुरू से ही विवादों में रही है. 21 फरवरी 2018 को जारी मॉडल आंसरशीट में अनेक गड़बड़ थीं, उस पर आपत्तियों के बाद आयोग ने 12 मार्च 2018 को नई आंसरशीट जारी की. साथ ही आयोग द्वारा यह कहा गया कि यह अंतिम संशोधित उत्तर कुंजी है और इसके आधार पर ही परिणाम घोषित किया जाएगा. साथ ही अब किसी भी प्रकार के अभ्यावेदन स्वीकार नहीं किये जायेंगे. किंतु इस उत्तर कुंजी में भी अनेक गड़बड़ियां हैं. बेरोजगार सेना के प्रमुख अक्षय हुंका ने कहा कि गलत उत्तर कुंजी के साथ परिणाम जारी करना परीक्षार्थियों के साथ अन्याय है और इससे किसी षड्यंत्र का अंदेशा भी हो रहा है. इसलिए उत्तरकुंजी को एक स्वतंत्र कमिटी द्वारा जांच कराया जाना आवश्यक है. इस मांग को लेकर माननीय हाईकोर्ट में रिट पिटीशन दायर की गई है. इस पिटीशन को संभवतः 28 मार्च को सुना जाएगा. पिटीशन में मांग की गई है कि एक स्वतंत्र कमिटी के गठन किया जाए जो इस उत्तर कुंजी का परीक्षण कर सके. इस याचिका के वकील शांतनु सक्सेना हैं.
ज्ञात हो कि फाइनल आंसरशीट में अनेक प्रकार की गड़बड़ हैं जिनमें से प्रमुख गड़बड़ निम्न हैं.
(1) चारों सेट के उत्तरों में अंतर दृ परीक्षा में नकल रोकने के लिए आयोग प्रश्नपत्रों के चार सेट बनाता है जिनमें प्रश्नों के क्रम में अंतर होता है. आयोग ने चारों सेटों की उत्तर शीटें जारी कीं हैं परंतु एक प्रश्न का उत्तर दो सेटों में अलग अलग हैं. सेट सी में प्रश्न क्रमांक 95 का उत्तर सी दिया गया है और सेट डी में इस प्रश्न का क्रमांक 22 है जिसका उत्तर डी दिया गया है. स्वाभाविक तौर पर इनमें से एक ही जवाब सही हो सकता है.
(2) गलत प्रश्न को निरस्त नहीं किया गयादृ एक प्रश्न था कि मध्यप्रदेश का कौन सा नगर राष्ट्रीय राजमार्ग-3 पर स्थित नहीं है ? एनएच 3 मध्यप्रदेश से गुजरता ही नहीं है . इस प्रकार चारों विकल्प सही थे . अतरू प्रश्न निरस्त हो जाना चाहिए था . परंतु इस प्रश्न को निरस्त नहीं किया गया.
(3) प्रश्न निरस्त करने में अलग-अलग मापदंड - मध्यप्रदेश के सर्वोच्च शिखर

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें