मंगलवार, 27 मार्च 2018

फर्जी काल सेंटर चलाकर करते थे ठगी

मोनिका 
नवीन कुमार
 फर्जी काल सेंटर चलाने वाली एक महिला को राजधानी भोपाल की साइबर क्राइम पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने महिला के साथ उसके एक सहकर्मी को भी गिरफ्तार किया है. पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है.  

साइबर क्राइम पुलिस के अनुसार पकड़ाए गए आरोपियों की पहचान मोनिका पिता छोटेलाल उम्र  निवासी मोती नगर दिल्ली और नवीन कुमार पिता सलेखचंद्र निवासी ज्योति नगर दिल्ली, के रूप में हुई है. पुलिस का कहना है कि आरोपी मोनिका, 12 वीं कक्षा तक पढ़ी है. वह दिल्ली में आरोपी नवीन कुमार के साथ मिलकर करीब 6 माह से फर्जी काल सेंटर संचालित कर रही थी.  पुलिस का कहना है कि आरोपियों द्वारा कालेज छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर यह फर्जी काल सेंटर चलाया जा रहा है. उन्होंने बीते 6 माह में करीब दो हजार बेरोजगारों को अपना निशाना बनाया है. ठगी का शिकार हुए  नफीस खान की शिकायत के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस का कहना है कि पूछताछ में आरोपियों द्वारा बताया गया कि वह लोग नौकरी दिलाने का 199 रुपए चार्ज दिखाकर फार्म भरवाकर डेबिट और क्रेडिट कार्ड की जानकारी ले लेते थे. पेमेंट डिक्लाइन होने के बाद पेमेंट गेटवे के माध्यम से वह लोगों का पैसा निकाल लेते थे. पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. आरोपियों से पूछताछ जारी है. पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा.
महिला को भेजे अश्लील मैसेज
राजधानी के अशोका गार्डन थाना पुलिस के अनुसार महिला की शिकायत पर जमील और हेमराज के खिलाफ मामला दर्ज किया है.महिला ने शिकायत कर बताया कि वह शिवधाम रियल स्टेट में कर्मचारी थी. इसी कार्यालय में जमील और हेमराज भी काम करते थे. 9 मार्च को जब उसे कार्यालय का माहौल ठीक नहीं लगा तो उसने नौकरी छोड़ दी थी. इसके बाद एक सप्ताह बात हेमराज और जमील ने उसे फोन पर अश्लील मैसेज भेजे और जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया. दोनों युवक उसे लगातार इसी तरह के मैसेज भेजते रहे. इससे तंग आकर उसने शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने शिकायत के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें