रविवार, 25 मार्च 2018

गुजरात के सांसदों के साथ राज्यपाल ने देखी गुफाएं

मध्यप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आज विदिशा जिले के ग्राम उदयगिरी में स्थित प्राचीनकालीन गुफाओं को देखा. राज्यपाल के साथ गुजरात के चार सांसद भी मौजूद थे.
   राज्यपाल आनंदीबेन पटेल एवं गुजरात राज्य के सांसदों ने मुख्य रूप से विष्णु  का वाराहअवतार की गुफा तथा शिवजी की गुफा सहित अन्य गुफाओं को देखा. मौके पर गाईड ने विस्तारपूर्वक गुफाओं की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि की जानकारियां दी.   राज्यपाल  आनंदीबेन पटेल तथा गुजरात से आए सांसद दर्शना जारदॉश (सूरत), भारतीबेन शियाल (भावनगर), जयश्रीबेन पटेल (मेहसाना) और रंजनबेन भट्ट (बडौदा) का इससे पहले नगरपालिका अध्यक्ष  मुकेश टण्डन, विधायक कल्याण सिंह ठाकुर, जिला पंचायत अध्यक्ष तोरण सिंह दांगी के अलावा अन्य जनप्रतिनिधियों तथा कलेक्टर अनिल सुचारी एवं पुलिस अधीक्षक विनीत कपूर ने गुलदस्तें भेंट कर स्वागत किया. राज्यपाल एवं सांसदों के द्वारा उदयगिरी भ्रमण के उपरांत जंगल रिसार्ट क्षेत्र से बेतवा नदी के विह्गंम दृश्यों को भी देखा.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें