वूमन कॉज के लिए भोपाल पुलिस आगामी 30 अप्रैल को ‘वॉक ए कॉज’ पैदल मार्च का आयोजन कर रही है. यह जानकारी भोपाल जोन वन एएसपी धर्मवीर यादव ने दी. धर्मवीर यादव ने बताया कि महिला शक्तिकरण के लिए होने वाले इस आयोजन को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 30 अप्रैल को सुबह रेतघाट पर फ्लैग आफ करेंगे. इस कार्यक्रम में गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह विशेष रूप से मौजूद रहेंगे. वीआईपी रोड स्थित रेतघाट से करबला और वापस रेतघाट तक होने वाले इस मार्च में तीन कैटेगरी रखी गई हैं. साढ़े सात किलोमीटर, पांच किलोमीटर और तीन किलोमीटर. धर्मवीर यादव ने उम्मीद जताई है कि इसमें करीब दस हजार से ज्यादा लोगों के भाग लेने की उम्मीद है. आईएएस, आईपीएस और आईएफएस एसोसिएशन के सदस्य और उनका परिवार, भोपाल पुलिस के चार हजार कर्मी और उनका परिवार, राजधानी के विभिन्न कालेज और स्कूल के छात्र—छात्राएं, महिला संगठन, एनजीओ, गल्र्स हॉस्टल आदि के भाग लेने की उम्मीद है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें