शनिवार, 24 मार्च 2018

कर्ज माफी के लिए पैदल यात्रा

देश में किसानों का सरकार और उनकी योजनाओं के प्रति असंतोष का सिलसिला बढ़ता जा रहा है. ताजा मामला मध्य प्रदेश का है, जहां सागर जिले से करीब किसान राजधानी भोपाल मुख्यमंत्री से मिलने करीब 185 किलोमीटर पैदल पहुंचे हैं.
दरअसल, करीब 185 किमी की पैदल यात्रा करके भोपाल पहुंचे किसानो पूर्ण कर्जमाफी की कर रहे हैं. उनकी यह यात्रा 20 मार्च को सागर से शुरु हुई थी. इस दौरान किसानों के पैरों में पड़े छाले पड़ गए हैं.
किसानों का कहना है कि वो पूर्ण कर्जमाफी की मांग को लेकर सीएम शिवराज सिंह चैहान से मिलने आए हैं. हालांकि सीएम शिवराज तो किसानों को नहीं मिले पुलिस जरुर उन्हें लेकर अंबेडकर मैदान चली गई है, जहां उनसे बातचीत की जा रही है. किसानों का कहना है कि उनके इलाके में बीते 3 सालों से ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश से नुकसान हो रहा है. इस नुकसान का मुआवजा उन्हें नहीं मिल पा रहा. इतना ही नहीं किसान भावांतर योजना से भी परेशान हैं. किसानों के मुताबिक उन्हें सोयाबीन के भावांतर का पैसा अभी तक नहीं मिल पाया है. लिहाजा किसान भावांतर योजना को बंद करने की भी मांग कर रहे हैं.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें