मंगलवार, 27 मार्च 2018

छात्र का 56 वर्षीय शिक्षक कर रहा था यौन शोषण

इंदौर में एक प्राथमिक स्कूल का शिक्षक द्वारा 12 साल के छात्र के साथ यौन शोषण किये जाने का मामला सामने आया है. शिक्षक फेल करने का डर दिखा कर पिछले 3 साल से छात्र के शोषण कर रहा था. पुलिस ने शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. घटना शहर के लसूडिया थाना क्षेत्र की है. पुलिस ने बताया कि बाल्याखेडी प्राथमिक स्कूल के 56 वर्षीय शिक्षक वहां पढ़ने वाले 12 साल के छात्र का यौन शोषण कर रहे थे. तीन साल से छात्र शिक्षक का शिकार होता चल आ रहा था. जब उसके निजी अंग में दर्द होना शुरू हुआ तब इस मामले का खुलासा हुआ. छात्र ने शिक्षक की इस हरकत को अपने दोस्त को बताया. दोस्त ने चाइल्ड लाइन वालों का नम्बर देकर उन्हें इसकी जानकारी देने को कहा. चाइल्ड लाइन में फोन कर पीड़ित छात्र ने अपनी व्यथा बतायी. छात्र की काउंसलिंग करने के बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा. छात्र ने पुलिस को बताया कि आरोपी शिक्षक जब भी मौका मिलता स्कूल के कमरे में ले जाते और गन्दा काम करते. वह धमकी देते थे कि अगर इसके सम्बन्ध में किसी को कुछ भी बताया तो फेल कर दूंगा. पुलिस ने शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें