मंगलवार, 27 मार्च 2018

एमपीपीएस ने चुपचाप बदल दी मॉडल आंसरशीट: अक्षय हुँका

हाल ही में हुई एमपी पीएससी परीक्षा आयोजित की गयी थी. यह परीक्षा शुरू से ही विवादों में रही है. 21 फरवरी को जारी मॉडल आंसरशीट में अनेक गड़बड़ थीं, उस पर आपत्तियों के बाद आयोग ने 12 मार्च को नई आंसरशीट जारी की. साथ ही आयोग द्वारा यह कहा गया कि यह अंतिम संशोधित उत्तर कुंजी है और इसके आधार पर ही परिणाम घोषित किया जाएगा. साथ ही अब किसी भी प्रकार के अभ्यावेदन स्वीकार नहीं किये जाएंगे, किंतु इस उत्तर कुंजी में भी अनेक गड़बड़ियां हैं। इन सब गड़बड़ियों को लेकर माननीय हाईकोर्ट में रिट पिटीशन दायर की गई है. पिटीशन में मांग की गई है कि एक स्वतंत्र कमिटी के गठन किया जाए जो इस उत्तर कुंजी का परीक्षण कर सके.  
इस बीच में एमपी पीएससी ने सभी नियमों को ताक पर रखते हुए चोरी छुपे गड़बड़ छुपाने के लिए बिना नोटिफिकेशन के आंसर शीट में बदलाव कर दिया है. आंसरशीट में निम्न बदलाव हैं. इन बदलावों में  सी सेट के 95 वे नंबर के प्रश्न का उत्तर सी था जिसे बदलकर डी कर दिया गया है. ऐसा प्रतीत होता है कि नयी आंसरशीट में हस्ताक्षर अलग से पेस्ट किये गए हैं.  नयी आंसरशीट में हस्ताक्षर के साथ दिनांक नहीं है, जबकि पुरानी आंसरशीट में दिनांक भी थी.  आपत्ति के बाद जारी की गयी आंसरशीट की पीडीएफ फाइल 12 मार्च को शाम 05:35:06 मिनिट पर बनी थी, जबकि नयी आंसरशीट 13 मार्च को दोपहर 12:48:00 मिनिट पर बनी है. स्पष्ट तौर पर 13 मार्च को फाइल बदलने के बाद उसे 12 मार्च का बताते हुए सर्वर पर बदल दिया गया है. 
बेरोजगार सेना प्रमुख अक्षय हुंका ने कहा है कि यह युवाओं के साथ धोका है. एक तरफ गलत सवालों को आयोग नहीं बदल रहा है और दूसरी तरफ अपनी गलती छुपाने के लिए नयी फाइल बनाकर गलत हस्ताक्षर के साथ वेबसाइट पर अपलोड कर दी गयी है. इस बात को भी कोर्ट के संज्ञान में लाया जाएगा. 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें