सोमवार, 26 मार्च 2018

हास्टल में मिला गंदा सेनेटरी पेड, 40 लड़कियों को किया निर्वस्त्र

मध्यप्रदेश के सागर में डॉ. हरि सिंह गौर विश्वविद्यालय में  एक बार फिर शर्मसार कर देने वाली घटना सबके सामने आई है, जहां हॉस्टल वार्डन को हॉस्टल परिसर में प्रयोग किया हुआ सेनेटरी पैड मिला, जिसके बाद वार्डन ने एक-एक कर सभी 40 लड़कियों के कपड़े उतरवाए. लड़कियों इसके खिलाफ हॉस्टल के सामने प्रदर्शन किया है. लड़कियों का आरोप है कि हॉस्टल के वार्डन ने हॉस्टल परिसर में इस्तेमाल किया हुआ सैनिटरी पैड मिलने पर सभी लड़कियों को निवस्त्र करके तलाशी ली है.
जानकारी के अनुसार  24 मार्च को डॉ. हरिसिंह गौर यूनिवर्सिटी के रानी लक्ष्मीबाई कन्या छात्रावास परिसर में इस्तेमाल किया हुआ गंदा सेनेटरी पैड मिला था, जिसके बाद हॉस्टल वार्डन और आउटसोर्सिंग वार्डन नाराज हो गई. ये पता करने के लिए कि खुले में गंदा पैड किसने फेंका है, उन्होंने छात्राओं की तलाशी शुरू करवा दी. इसी क्रम में उन्होंने अपनी दबंगई दिखाते हुए लड़कियों के कपड़े तक उतरवाकर उनकी तलाशी ली. इस घटना के बाद लड़कियां काफी डर गई और सदमे में उन्होंने यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर आर.पी. तिवारी को लिखित शिकायत भेज. बताया जाता है कि तिवारी को शिकायत मिलने के बाद उन्होंने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय बताते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं और कहा कि तीन दिनों के अंदर जांच पूरी कर ली जाएगी और दोषी पाए जाने पर दोनों वार्डनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
दोषी पर होगी कार्रवाई
नगरीय प्रशासन मंत्री माया सिंह ने कहा कि हर महिला और लड़की को अपनी निजता का अधिकार है. उन्होंने कहा कि इस मामले में कुलपति जांच करा रहे हैं. जांच के बाद जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई होगी.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें