शुक्रवार, 30 मार्च 2018

दिल्ली ले जाकर युवती से 5 माह तक करते रहे बलात्कार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के मिसरोद थाना क्षेत्र से एक युवती को युवक और उसके दो अन्य साथी बेहोश कर दिल्ली ले गए और पांच महीने तक उसके साथ बलात्कार किया. बाद में युवती जैसे-तैसे दिल्ली से भोपाल आई और पुलिस को इस आशय की शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है.
मिसरोद थाना पुलिस के अनुसार युवती की शिकायत पर आरोपी तरुण एवं उसके दो अन्य साथियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है.  पुलिस का कहना है कि युवती और आरोपी तरुण, आशिमा माल स्थित मोति महल रेस्टोरेंट में एक साथ काम करते थे. युवती का आरोप है कि बीते 23 नवंबर 2017 को तरुण ने उसे 80 फिट रोड स्थित काली मंदिर बुलाया था. मंदिर के बाहर प्रसाद के नाम पर तरुण ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर युवती को नशीली वस्तु खिला दी. वस्तु को  खाने के बाद युवती बेहोश हो गई थी. जब उसे होश आया, तो युवती ने अपने आपको दिल्ली में पाया.  पुलिस का कहना है कि युवती का आरोप है कि तरुण और उसके साथियों ने दिल्ली में करीब पांच महीने तक उसके साथ दुष्कर्म किया था. युवती के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में बीते 24 नवंबर 2017 को की थी. पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच शुरू की जा चुकी है. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें