शनिवार, 24 मार्च 2018

भावांतर में बदलाव, सिंधिया का शिवराज पर हमला

मध्य प्रदेश से कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भावांतर योजना में बदलाव को लेकर शिवराज सरकार पर तीखा हमला बोला है. सिंधिया ने कहा है कि शिवराज सरकार के झूठों का पर्दाफाश हो गया है. ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवराज सरकार को भावांतर योजना पर घेरते हुए शनिवार दोपहर को एक के बाद एक कई ट्वीट किए. उन्होंने अपने पहले ट्वीट पर कहा कि शिवराज सरकार के झूठों का पर्दाफाश - पहले चना-सरसों-मसूर को भावांतर में शामिल करने की घोषणा कर दी, पंजीयन तक शुरू कर दिया और अब अपने कथित वादे से मुकर गए. यही है कृषि कर्मण पुरस्कार का ढिंढोरा पीटने वाली राज्य सरकार का ऐतिहासिक किसान हितैषी फैसला?
 सिंधिया ने दूसरे ट्वीट में लिखा है कि सफेद झूठ और किसान के साथ छलावा ही इस भाजपा की केंद्र-राज्य सरकार का मूलमंत्र है - यह सिर्फ किसान को त्रस्त और पस्त करना चाहते हैं. दरअसल, सिंधिया का ये बयान शिवराज सरकार के फैसले एक दिन बाद आया है. शिवराज सरकार ने शुक्रवार को कहा था कि राज्य सरकार अब चना, सरसों और मसूर की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी करेगी.  सरकार ने इससे पहले चना, मसूर और सरसों को भावान्तर योजना में शामिल किया था, लेकिन अब सरकार ने इनको भावान्तर योजना से हटाकर न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदने का फैसला किया है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें