शुक्रवार, 30 मार्च 2018

तृतीय, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी दो दिवसीय हड़ताल पर 12 से

मध्यप्रदेश के तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी आगामी 12 एवं 13 अप्रैल को हड़ताल पर रहेंगे. कर्मचारियों ने मुख्य सचिव को इस आशय का नोटिस सौंप दिया है.
 प्रदेश के छह बड़े कर्मचारी संगठन लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ, मंत्रालय कर्मचारी संघ, त़तीय वर्ग कर्मचारी संघ, लघुवेतन कर्मचारी संघ, राजस्व कर्मचारी संघ एवं नगरपालिका कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों ने भोपाल में एक संयुक्त पत्रकार वार्ता आयोजित कर बताया कि अपनी मांगों की पूर्ति के लिए प्रदेश के चार लाख तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी 12 एवं 13 अप्रेल को दो दिवस का सामूहिक अवकाश लेकर हड्ताल पर रहेंगे. हड़ताल में राज्य सचिवालय से लेकर ग्राम सचिवालय तक का कार्य प्रभावित होगा. हड़ताल आंदोलन का नोटिस 28 मार्च को मुख्य सचिव को सौंप दिया गया है. कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि 17 जनवरी को मुख्यमंत्री निवास पर हुई चर्चा में मुख्यमंत्री ने दौ माह में मांगों की पूर्ति का आश्वासन दिया था उसके बाद भी कुछ नही हुआ. अब आश्वासन नही ठोस कार्यवाही चाहिए.
कर्मचारियों की प्रमुख मांगे
लिपिक संवर्गो की वेतन विसंगति दूर की जाएं, रमेश चन्द्र शर्मा समिति की अनुशंसाए लागू की जाये, अर्जित अवकाश संग्रहण की सीमा 240 दिवस से बढ़ाकर 300 दिवस की जाएं, भृत्य एवं जमादार का पदनाम परिवर्तन किया जाए,मंत्रालयीन अनुभाग अधिकारी एवं निज सचिव का वेतन पुनरीक्षण किया जाए, पेंशनरों को सातवें वेतनमान का लाभ दिया जाए, दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को स्थाई किया जाए, संविदा कर्मचारियों का नियमितिकरण किया जाए.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें