केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने आज राजधानी भोपाल में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान को हटाए जाने एवं उन्हें अध्यक्ष बनाए जाने की बातों को खारिज किया. उन्होंने कहा कि प्रदेश में चौथी बार भाजपा की सरकार बनेगी.
तोमर ने यह बात आज राजधानी में पत्रकारों से चर्चा में कही. वे एक कार्यक्रम में शामिल होने भोपाल पहुंचे थे. तोमर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान को अध्यक्ष पद से हटाए जाने के सवाल पर कहा कि चौहान को हटाए जाने का कोई प्रस्ताव नहीं है, हालांकि जब उनसे पूछा गया कि क्या विधानसभा चुनाव नंदकुमारसिंह चौहान के नेतृत्व में ही भाजपा लड़ेगी, इस पर उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता के नेतृत्व में चुनाव लड़ती आई है और उन्हीं के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा. उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता मिलकर चुनाव लड़ेंगे. खुद के प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा को लेकर जब तोमर से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि जो विषय नहीं है, उस पर चर्चा की जरुरत भी नहीं है. उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के पास मुद्दा नहीं है, वह मुद्दा विहीन है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस देशभर में अब अप्रांसगिक हो चुकी है. उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की सरकार ने किसानों के लिए बहुत कुछ किया है और आगे भी वह करती रहेगी.
उल्लेखनीय है कि बीते दिनों से प्रदेश भाजपा में नेतृत्व बदलाव को लेकर अटकलें ंलगाई जा रही है. उसी के तहत नरेन्द्र सिंह तोमर को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा ने भी जोर पकड़ा है. इसी के चलते तोमर की सक्रियता भी प्रदेश में बढ़ी है. तोमर विधानसभा चुनाव को लेकर सक्रिय नजर आ रहे हैं. वे आज राजधानी में थे. इसके बाद मालवा अंचल के धार, मंदसौर और नीमच भी जाएंगे. तोमर की इस सक्रियता और कार्यक्रमों में शामिल होने को देख उनके नाम की चर्चा भी प्रदेश अध्यक्ष के लिए चली है.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें