राजधानी भोपाल में एक लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है. पुलिस ने तेजी दिखाते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पांच माह पहले भी इसी थाना क्षेत्र में कोचिंग से लौट रही एक छात्रा के साथ गैंगरेप हुआ था.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भोपाल के महाराणा प्रताप नगर थाना इलाके में रविवार को कोचिंग से घर वापस लौट रही एक छात्रा से गैंगरेप की खबर है. पुलिस ने बताया कि छात्रा कोचिंग के बाद घर लौट रही थी, तभी रास्ते में उसका एक पुराना दोस्त मिल गया. बताया जा रहा है कि दोस्त ने छात्रा को कुछ देर बात करने के लिए एक रेस्टोरेंट चलने को कहा, लेकिन वह उसे अपने एक दोस्त के घर ले गया और वहां पहले से मौजूद 3 अन्य दोस्तों के साथ मिलकर छात्रा का बलात्कार किया.
भोपाल के पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोधा ने बताया कि छात्रा की शिकायत पर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि छात्रा किसी तरह आरोपियों के चंगुल से भाग कर अपने घर पहुंची और इस घटना के बारे में अपने परिजनों को बताया. परिजनों ने इस बारे में पुलिस को सूचित किया. पुलिस ने मौके से सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
उल्लेखनीय है कि बीते साल 31 अक्टूबर को एमपी नगर थाना क्षेत्र में ही कोचिंग से लौट रही एक छात्रा के साथ गैंगरेप हुआ था. इस घटना ने पूरे राज्य के शासन और प्रशासन को हिला कर रख दिया था. पीड़िता ने खुद ही बहादुरी दिखाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करवाया था. यह घटना पुलिस स्टेशन के 100 मीटर के दायरे में हुई थी. आरोपियों ने रेप के बाद छात्रा को मारने की कोशिश भी की थी.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें