मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के गौतम नगर इलाके में रिश्तों को शर्मसार कर देने का एक मामला सामने आया है. मामले में एक महिला ने अपने ससुर पर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप लगाए हैं. पीड़ित महिला ने बीते दिनों महिला हेल्पलाइन में अपने साथ हुई ज्यादती की शिकायत दर्ज करवाई थी.
गौतम नगर थाना पुलिस के अनुसार 26 वर्षीय महिला की शिकायत पर आरोपी पति धीरज, ससुर बृजमोहन, सास शशि के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि महिला का आरोप है कि बीते दो माह पूर्व जब उसकी सास शशि, दिल्ली गई हुई थी, इसी दौरान उसके ससुर बृजमोहन ने महिला को घर को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था. सास के वापस भोपाल लौटने पर जब महिला ने अपने साथ हुई ज्यादती की जानकारी पति धीरज और सास शशि को दी, तो दोनों ने इस बात को राज रखने की धमकी दे डाली. पुलिस का कहना है कि महिला ने छतरपुर पहुंचकर अपने भाई को अपने साथ हुए दुष्कर्म की जानकारी दी. इसके बाद महिला द्वारा महिला हेल्पलाइन नम्बर पर इस मामले की शिकायत की गई. जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है. पुलिस का कहना है कि फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है. जल्द ही आरोपियों को हिरासत में लिया जाएगा.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें