मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में अश्लील वीडियो वायरल करने के नाम पर ब्लैकमेलिंग करने वाले पति-पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. यह जानकारी सीएसपी गोविंदपुरा वीरेन्द्र मिश्रा ने आज मंगलवार को पुलिस कंट्रोल रूम में दी.सीएसपी मिश्रा ने बताया कि आरोपियों की पहचान सुनील रघुवंशी पिता हरि सिंह रघुवंशी उम्र 32 वर्ष निवासी औद्योगिक क्षेत्र अशोका गार्डन और अनामिका रघुवंशी पति सुनील रघुवंशी उम्र 29 वर्ष, के रूप में हुई है. मिश्रा का कहना है कि बीते 27 मार्च को फरियादी शुभम ने थाने में अपनी एक शिकायत दर्ज करवाई थी. फोन पर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा शुभम को बताया गया कि उसके पास शुभम और उसकी गर्लफ्रेंड का अश्लील वीडियो है. अश्लील वीडियो वायरल न करने के ऐवज में आरोपियों ने शुभम पर दो लाख रुपए ब्लैकमेलिंग के रूप में मांगे गए.
मिश्रा का कहना है कि आज मंगलवार को आरोपियों ने शुभम को माता मंदिर पर पैसे लेने के लिए बुला था. घेराबंदी करके आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार किया गया.सीएसपी का कहना है कि पूछताछ में आरोपी सुनील ने बताया कि वह फरियादी शुभम को पहले से जानता था. करीब चार माह पूर्व सुनील ने ई-मेल करने के लिए शुभम से उसका मोबाइल लिया था. उसी समय सुनील ने अपने मोबाइल पर शुभम के मोबाइल में रखा उसका पर्सनल वीडियो अपने मोबाइल में शेयर कर लिया था. मिश्रा का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है. पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें