शुक्रवार, 23 मार्च 2018

एमपीपीएससी के खिलाफ थम नहीं रहा विरोध

मध्यप्रदेश में एमपीपीएससी परीक्षा को लेकर विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है. फाइनल आंसरशीट जारी होने के बाद उसमें शामिल हुए उम्मीदवारों में असंतोष भड़क गया है. आज राजधानी भोपाल में दोबारा परीक्षा कराने की मांग को लेकर परीक्षार्थियों ने प्रदर्शन किया है. बोर्ड आॅफिस चौराहे पर सैंकड़ों की संख्या में अभ्यार्थी हाथ में तिरंगा लिए हुए एकत्रित होकर प्रदर्शन किया है और आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं. दोबारा परीक्षा  कराने की मांग का महत्वपूर्ण  तर्क रखते हुए छात्रों ने कहा कि पांच प्रश्न विलोपित करने के पहले जिन छात्रों के अंक 70 तक हो रहे थे वह अब 65 से कम अंकों पर आ गए हैं ऐसी परीक्षा जिसमें लगभग 3,00,000 लोग सम्मिलित होते हैं तथा जिस में औसतन एक-एक अंक पर हजारों छात्र अंदर बाहर होते हैं ऐसी स्थिति में पांच-पांच प्रश्नों को हटा देने से हजारों छात्रों का भविष्य अंधकार में हो गया हैे इसके अलावा संशोधित उत्तर कुंजी आने के बाद भी पांच प्रश्नों पर आपत्ति हैं इस प्रकार कुल 10 प्रश्न जो हैं विवादास्पद श्रेणी में हैें  छात्रों का कहना है कि एमपीपीएससी के प्रश्न गलत होने की सजा छात्र क्यों भुगते. प्रश्नों की प्रकृति भी औचित्यहीन होने से ऐसे छात्रों को फायदा होगा जो तूक्केबाज हैं या भाग्यवान है. छात्रों ने आयोग की कार्यप्रणाली एवं पारदर्शिता पर भी प्रश्न चिन्ह लगाए हैं

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें