मंगलवार, 27 मार्च 2018

56 जिलों की 56 पंचायतों के प्रभारी होंगे मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष

भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा प्रदेश की पंचायतों में चलाए जाने वाले अभियान की तैयारियां की जा रही है. मोर्चा द्वारा अभियान के लिए सभी संगठनात्मक 56 जिलों में 56 पंचायतों की कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा. इन पंचायतों के प्रभारी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष होंगे.
भाजयुमो मध्यप्रदेश के महाअभियान चलो पंचायत की तैयारियों के संबंध हुई बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडेय ने कहा कि देश मे प्रथम युवा मोर्चा मध्यप्रदेश को यह अवसर मिला है कि हम पंचायत स्तर तक कार्यकारिणी गठन करने जा रहे हैं. पंचायत की 11 सदस्यीय कार्यकारिणी में एक संयोजक, एक सोशल मीडिया प्रभारी सहित प्रतिभावान युवाओं को शामिल किया जाएगा. पांडेय ने कहा कि चलो पंचायत अभियान की संचालन समिति, जिला पंचायत प्रभारी के साथ हम सभी को अपने अपने गृह जिले-प्रभार जिले की कुछ पंचायतों की कार्यकरिणी के गठन की जिम्मेदारी लेनी है. महाअभियान के अंतर्गत आगामी 2 और 3 जुलाई को जिला बैठकें होंगी, जिसमे अभियान अंतर्गत जिले के आगामी कार्यक्रम एवं पंचायत कार्यकारिणी गठन के संबंध में विस्तृत जानकारी ली जाएगी. बैठक में पांडेय ने बताया कि चलो पंचायत अभियान के अंतर्गत उन्होंने सभी 56 जिलों से 56 पंचायतों के कार्यकारिणी गठन की जिम्मेदारी ली है. बैठक में मुख्य रूप से युवा मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी, चलो पंचायत महा अभियान की प्रदेश संचालन समिति, अभियान के जिला प्रभारी एवं संभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहे.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें