सोमवार, 26 मार्च 2018

भोपाल में मालवा, बुरहानपुर में दिखेगी निमाड़ी संस्कृति

मध्यप्रदेश के छह रेलवे स्टेशनों को आंचलिक संस्कृति का स्वरुप दिया जाएगा. इसके तहत भोपाल, हबीबगंज को मालवा और बुरहानपुर को निमाड़ संस्कृति का रुप मिलेगा.
भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं सांसद  मनोहर ऊंटवाल ने कहा कि प्रदेश के स्टेशनों को यात्री सुविधाआें से सुसज्जित करने और आंचलिक संस्कृति के अनुरूप स्वरूप प्रदान करने की पहल रेल मंत्रालय द्वारा आरंभ की जा रही है. उन्होंने बताया कि प्रदेश भोपाल, हबीबगंज, जबलपुर इटारसी, रतलाम और बुरहानपुर स्टेशनों का प्रथम चरण में चयन किया गया है. भोपाल, हबीबगंज आंचलिकता की दृष्टि से मालवा, जबलपुर-इटारसी, महाकौशल और रतलाम मालवा तथा बुरहानपुर में निमाड़ संस्कृति की झलक दिखाई देगी. कुल मिलाकर रेल मंत्रालय का उद्देश्य आंचलिक इतिहास और संस्कृति को प्रतीक स्वरूप सहेजना और संरक्षण करने में योगदान करना है। उन्होंने कहा कि रेल मंत्रालय, राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है जो कश्मीर से कन्याकुमारी और द्वारिका से जगन्नाथपुरी तक जोड़ता है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें