प्रदेशवासियों को स्वस्थ जीवन-शैली और शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न शासकीय स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी देने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा विकासखण्ड-स्तर पर नये खण्ड-विस्तार प्रशिक्षक नियुक्त किये जाएंगे. इसके लिए पीईबी द्वारा परीक्षा आयोजित की गई थी. वरीयता-सूची में स्थान प्राप्त सभी वर्गों के प्रतिभागियों की काउंसिलिंग 2 अप्रैल को राज्य आईईसी ब्यूरो कार्यालय, जयप्रकाश नारायण अस्पताल परिसर, तुलसी नगर, भोपाल में होगी. इस दौरान सफल प्रतिभागियों के दस्तावेजों का प्रमाणीकरण भी किया जायेगा. उल्लेखनीय है कि प्रोफेशनल एक्जामिनेशन बोर्ड द्वारा खण्ड-विस्तार प्रशिक्षकों की सीधी भर्ती श्रेणी के 58 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिये परीक्षा आयोजित की गई थी. इनकी पद-स्थापना वरीयता-सूची के अनुसार काउंसिलिंग एवं मूल दस्तावेजों के परीक्षण के बाद की जाएगी.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें