शुक्रवार, 30 मार्च 2018

मध्यप्रदेश में सेवानिवृत्ति आयु दो साल बढ़ी

 60 की जगह अब 62 में रिटायर्ड होंगे कर्मचारी
मध्यप्रदेश में सरकारी कर्मचारियों की पदोन्नति में आरक्षण की व्यवस्था के कारण सामान्य वर्ग के कर्मचारी पदोन्नति से वंचित रह जाते हैं, इस बात को ध्यान में रखकर  सरकार ने सेवानिवृत्ति की आयु 60 वर्ष से बढ़ाकर 62 वर्ष कर दी है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की. 
यहां के स्थानीय होटल में आयोजित प्रेस से मिलिए कार्यक्रम में चौहान ने कहा कि राज्य सरकार ने वरिष्ठता के मुताबिक मिलने वाली पदोन्नति का लाभ हर कर्मचारी को मिले, इसे ध्यान में रखते हुए सेवानिवृत्ति की आयु में दो वर्ष की बढ़ोतरी का फैसला लिया है. लिहाजा अब कर्मचारी 60 नहीं बल्कि 62 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त होंगे.  मुख्यमंत्री ने कहा कि कई बार कर्मचारी अपने सेवाकाल की निर्धारित पदोन्नति का लाभ नहीं हासिल कर पाते हैं और सेवानिवृत्त हो जाते हैं, लिहाजा सरकार ने तय किया है कि कर्मचारियों को उनका हक मिले इसलिए सेवानिवृत्ति की आयु में दो साल का इजाफा किया गया है. मुख्य मंत्री शिवराज सिह चौहान ने भोपाल में मीट द प्रेस कार्यक्रम में प्रदेश के अधिकारी कर्मचारियों की सेवा निव़त्ति आयु 60 वर्ष से बढाकर 62 वर्ष करने की घोषण की जिसका लाभ प्रदेश के 3 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेंगा. 
मेरे दिमाग में न आईएएस, न आईपीएस, सुरक्षा पहले
 प्रदेश में लगातार बढ़ते अपराधों पर लगाम कसने, महिलाओं के खिलाफ अपराधों में कमी लाने के उद्देश्य से प्रदेश में कमिश्नर प्रणाली को लेकर भी विवाद की स्थिति बनी हुई है. मुख्यमंत्री की इच्छा जताने के बाद आईएएस और आईपीएस लाबी आमने-सामने आ गई है. इस विवाद के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके दिमाग मे ना आईएएस हैं न आईपीएस, उनकी नजर में जनता की सुरक्षा सबसे पहली प्राथमिकता है. उन्होंने स्पष्ट किया कि मध्य प्रदेश में पुलिस कर्मियों की तेजी से भर्ती की जा रही है. आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर अपराधों पर लगाम लगाने की कोशिश की जा रही है. ज्यादा से ज्यादा संसाधन भी पुलिस महकमे को दिए जा रहे है.
परफार्मेंस के आधार पर मिलेगा टिकट
प्रदेश में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मौजूदा विधायकों के टिकट काटने को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में शिवराज सिंह ने स्पष्ट किया कि पार्टी परफार्मेंस के आधार पर ही टिकट देगी. 
जोड़ी  है, जोड़ी सलामत रहे
परिवार में नई लीडरशीप के बारे में उन्होंने कहा कि बेटा कार्तिकेय सिम्बायोसिस कालेज पुणे में अध्यक्ष है, उसमें उनका कोई हाथ नहीं है. पत्नी साधना सिंह भी किरार समाज की राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं. उन्होंने कहा कि इसे राजनीति से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए. नरेंद्र सिंह तोमर और शिवराज सिंह चौहान की जोड़ी के चुनाव की कमान संभालने पर उन्होंने कहा कि जोड़ी है, जोड़ी सलामत रहे.
शिवराज एप की सुरक्षा के लिए उठाएंगे कदम
डाटा लीक मामले के सामने आने पर उन्होंने कहा कि गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद शिवराज एप की सुरक्षा के लिए भी सरकार कदम उठाएगी. प्राइवेट स्कूलों द्वारा हर साल मनमानी फीस वसूलने को लेकर उन्होेंने कहा कि सरकार इसके लिए कानून बना रही है जिसके बाद प्राइवेट स्कूल मनमाने तरीके से वसूली नहीं कर पाएंगे.
कर्मचारियों ने किया स्वागत
मध्यप्रदेश त़तीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ ने मुख्य मंत्री की इस घोषणा का स्वागत किया है. संघ के महामंत्री लक्ष्मीनारायण शर्मा ने कहा कि संघ लंबे समय से सेवानिवृत्ति आयु बढाने की मांग कर रहा था. प्रदेश में अधिकारियों कर्मचारियों के प्रमोशन का मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन होने से अनेक अधिकारी कर्मचारी बिना पदोन्नति के सेवा निवृत्त हो रहे थे जिससे कर्मचारी जगत में भारी नाराजगी थी. दौ वर्ष की रिटायरमेंट ऐज बढ़ाने के पीछे सरकार की मंशा है कि अब कोई भी अधिकारी कर्मचारी बिना पदोन्नति के सेवा निवृत्त नही होंगा.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें