साइबर सेल ने ग्वालियर के एक युवक को अपनी भाभी की छोटी बहन को बदनाम करने की गरज से फर्जी फेसबुक आईडी बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया है.साइबर सेल में युवक की भाभी ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी छोटी बहन की एक फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर बदनाम करने की नियत से उसकी मां की जानकारी और मोबाइल नम्बर आपत्तिजनक कमेंट के साथ शेयर किए थे.
जानकारी शेयर होने के बाद आवेदिका की मां को लगातार अज्ञात व्यक्तियों से फोन आने शुरु हो गए थे.साइबर सेल ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं में केस रजिस्टर्ड कर जांच शुरु की.जांच में यह पता चला कि आपत्तिजनक फर्जी फेसबुक प्रोफाइल अविनाश नागर पिता रामेश्वर दयाल नागर उम्र 29 वर्ष निवासी तिकोनिया, मुरार ग्वालियर, ने बनाई थी.आरोपी अपनी भाभी की छोटी बहन से शादी करता चाहता था, मगर आरोपी की भाभी और उसके माता-पिता इस रिश्ते के खिलाफ थे.
आरोपी ने अपनी भाभी, उसकी छोटी बहन और उनके परिवार को बदनाम करने की नियत से फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाकर इसमें आपत्तिजनक जानकारी और कमेंट किए थे.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें