गुरुवार, 29 मार्च 2018

मध्यप्रदेश के सभी शहरों में चलेगा हेलमेट चेकिंग अभियान

मध्यप्रदेश के सभी शहरों में एक अप्रैल से हेलमेट को लेकर विशेष चेकिंग अभियान प्रारंभ किया जाएगा. पुलिस मुख्यालय भोपाल से आदेश जारी कर दिए गए है. 1अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलने वाले इस विशेष अभियान में वाहन नियमों का उल्लंघन करने वालों पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी. 
गौरतलब है कि गृह मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने पिछले दिनों सुरक्षा की दृष्टि से बिना हेलमेट वाले दुपहिया वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर चालानी कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे. आदेश में सुप्रीम कोर्ट कमेट आॅन सेफ्टी की समीक्षा बैठक का हवाला दिया गया है. नई दिल्ली में हुई उक्त बैठक में मप्र में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए दो पहिया और चार पहिया वाहन चालकों की चेकिंग करने वाले विशेष अभियान को लगातार चलाए जाने की बात कही गई थी.  बिना हेलमेट पहने दो पहिया वाहन चालकों, शराब पीकर दो पहिया-चार पहिया वाहन चालकों, वाहन का थर्ड पार्टी बीमा कराए बगैर वाहन चलाने वाले चालकों, यातायात संकेतो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध कार्रवाही की जाएगी.
सरकरी आंकड़ों में कमी
सरकारी आंकड़ों के अनुसार मध्यप्रदेश में सड़क दुर्घटना की संख्या, मृत्यु की संख्या और घायलों की संख्या में कमी आई है. साल 2018 के जनवरी-फरवरी माह में विगत वर्ष की समयावधि की तुलना में दुर्घटना की संख्या में 3.49 प्रतिशत कमी आई है. इसी दौरान मृत्यु की संख्या में भी 2.67 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें